बचपन में हमने एक कविता पढ़ी है- सभी फलों का राजा आम, मीठा-मीठा ताजा आम, नहीं अधिक पैसों का काम, ले लो ले लो खा लो आम। बेशक फलों का राजा आम है। इसकी कई किस्में पाई जाती हैं। इसके अलावा आम को राजकीय फल का दर्जा भी प्राप्त है। दुनिया में अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम जिस आम के बारे में बात कर रहे हैं वह जापान में मिलता है। इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है।
जापान में होता है यह आम, मध्यप्रदेश के जबलपुर और बिहार के पूर्णिया में…
जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है।
आमतौर यह आम जापान के क्यूशू प्रांत के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। भरत में मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

