सुप्रीम कोर्ट ने BPSC मेंस एग्जाम पर रोक से किया इंकार, 25 अप्रैल को होने वाली हैं परीक्षा…

सुप्रीम कोर्ट ने BPSC मेंस एग्जाम पर रोक से किया इंकार, 25 अप्रैल को होने वाली हैं परीक्षा…

पटना(PATNA): सुप्रीम कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित करने से इंकार कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के आधार पर परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी।बीपीएससी मेंस की परीक्षा 25 अप्रैल होने वाली है जो 30 अप्रैल तक चलेगी।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कररही थीं। इन याचिकाओं में ‘आनंद लीगल एड फोरम ट्रस्ट’ द्वारा दाखिल याचिका भी शामिल थी, जिसमें अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा की जांच के लिए एक विशेष बोर्ड के गठन की मांग की गई थी।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कर रही थीं। इन याचिकाओं में ‘आनंद लीगल एड फोरम ट्रस्ट’ द्वारा दाखिल याचिका भी शामिल थी, जिसमें अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा की जांच के लिए एक विशेष बोर्ड के गठन की मांग की गई थी।

बिहार सरकार और BPSC की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आयोग की कार्यप्रणाली का बचाव किया। उन्होंने बताया कि चार सेट प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे, जिनमें प्रश्नों का क्रम अलग-अलग था, जिससे नकल की संभावना को रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि 150 में से केवल दो प्रश्न ही मॉक पेपर से हूबहू मेल खाते थे। इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने भी याचिका को खारिज कर दिया था।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *