सुनैना किन्नर ने विधि विधान से किया मां दुर्गा का कलश विसर्जन…

सुनैना किन्नर ने विधि विधान से किया मां दुर्गा का कलश विसर्जन…

धनबाद(DHANBAD): सुनैना किन्नर ने विधि विधान से किया मां दुर्गा का कलश विसर्जन महापर्व दुर्गा पूजा विजयदशमी के दिन झारखंड प्रदेश किन्नर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनैना सिंह किन्नर ने अपने घर में मां दुर्गा का कलश का विसर्जन किया ।

विसर्जन के दौरान सभी किन्नर नाच गान करते, ढोल नगाड़ा बजाते हुए तालाब तक गए जहां पर मां दुर्गा की कलश को विसर्जन किया गया। इस मौके पर सुनैना किन्नर ने बताई की यह आयोजन विगत कई वर्षों से हमारे गुरु जटावाली करती आ रही थी। जिसके परंपरा को निभाती हुई मैं भी अपने घर में कलश की स्थापना कर पूजा अर्चना कर विधि विधान से विसर्जन किया..

विसर्जन के उपरांत सुनैना किन्नर ने बताया कि हम लोगों ने मां दुर्गा से प्रार्थना किया कि हमारा देश पूरे विश्व में अपना परचम लहराता रहे और हमारे जवान को साहस और शक्ति दे, उन्होंने कहा कि मां दुर्गा हमारे जजमानों के घरों में खूब खुशियां लाएं जिससे किन्नर समाज भी खुश रहे।इस मौके पर बबली किन्नर,किरण,रजिया,बिमल,करीना,परी,शीला,श्वीति,हसीना,सीमा, रीना,राधा,सोहानी,पल्लवी सिंह,मनीषा,लवली,शिल्पा,किरन सिंह,पूनम,काजल,पलक,ऋषिमुनि,जिया,निशा,रागिनी,लैला,मनीला,बर्षा, रूपशा,आंखी,मुस्कान आदि किन्नर और स्थानीय लोग मौजूद थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *