सुंदरकांड पाठ के साथ राम राम के जयकारों से गूंजी झरिया नगरी…

सुंदरकांड पाठ के साथ राम राम के जयकारों से गूंजी झरिया नगरी…

झरिया(JHARIA): श्री श्याम बाल मंडल झरिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आज सुबह 10:00 बजे से हनुमान जी महाराज का सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।श्री श्याम बाल मंडल द्वारा हर वर्ष झरिया नगरी मै सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाता है। सुबह दस बजे पंडित कैलाश पांडे जी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई..

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री महेंद्र स्वामी जी ( जयपुर) ने सुंदर कांड पाठ का वचन किया। पाठ मै 301 भक्त लोग शामिल हुए।सुंदर कांड पाठ के दौरान हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग,सवामनी ओर साथ ही साथ 108 किलो का लड्डू का भी भोग लगाया गया..

इसके साथ ही साथ संध्या 06: बजे से भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें मेरठ के आयुष कंसल व धनबाद के पिंटू शर्मा,पंकज मोदी,पंकज सांवरिया,संजू जी,बुलबुल केजरीवाल के भजनों मे श्याम भक्त मग्न हो गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम बाल मंडल के सभी सदस्यों का योगदान रहा..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *