धनबाद(DHANBAD):धनबाद न्यायालय के अधिवक्ता गौरांगो प्रमाणिक की माता और पुरुलिया जिला जनवादी महिला समिति की पूर्व नेत्री नियोति प्रमाणिक का बीती रात निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से सीपीएम (CPM) कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही सीपीएम के वरिष्ठ नेता कॉमरेड गोपी कांत बख्शी, जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर, स्वपन मांझी, सूर्य कुमार सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता तेलीपाड़ा श्मशान घाट पहुँचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
सीपीएम जिला सचिव कामरेड विकास कुमार ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “नियोति प्रमाणिक वाम जनवादी विचारधारा की सशक्त पक्षधर महिला थीं। उन्होंने अपने परिवार को भी इसी विचारधारा से जोड़ते हुए समाज में वामपंथी सोच का प्रसार किया।”
उन्होंने कहा कि नियोति प्रमाणिक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। पार्टी ने उन्हें महिला सशक्तिकरण और वाम आंदोलन की प्रेरणा स्रोत बताया है।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

