सिंदरी(SINDRI):23 मार्च 2025,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी, महान क्रांतिकारी,देश के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव के शहादत दिवस पर सीपीआई(एम) सिंदरी, की ओर से अमर क्लब सिंदरी मे शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता काली सेन गुप्ता, सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी सचिव विकास कुमार ठाकुर, शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सूर्यकुमार सिंह , राज नारायण तिवारी एडवा नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर क्लब के संस्थापक सदस्य राज नारायण तिवारी ने की।
श्रद्धांजलि सभा में शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे, शहीदों हम तुम्हें नहीं भूले हैं नहीं भूलेंगे, समाजवाद जिंदाबाद साम्राज्यवाद मुर्दाबाद संप्रदायवाद मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए जाए।
कार्यक्रम में स्वामीनाथ पांडे आनंद मंगल ,सुबोल चंद्र दास शिबू राय ,नरेंद्र नाथ दास, दीपक बनर्जी, प्रफुल्ल कुमार स्वैन , नौजवान नेता मोहम्मद शमीम, प्रमोद कुमार सिन्हा , बसंत कुमार दे ,प्रदीप बनर्जी ,आरके मिश्रा रामलाल महतो , जितेंद्र यादव निर्मल तिवारी उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

