धनबाद(DHANBAD): धनबाद पहुंची स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन ने बुधवार को झारखंड के शासन और प्रशासन पर जमकर बरसी। जहाँ एक ओर उन्होंने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को मानसिक रोगी बताते हुए पहले अपना इलाज कराने की सलाह दे डाली ..
उन्होंने कहा कि झारखंड के जो स्वास्थ्य मंत्री हैं, वो खुद बीमार हैं, उसका खुद दिमाग काम नही कर रहा है, ऐसे में जब वो खुद अपना इलाज करवाएंगे तब तो वह झारखंड के स्वास्थ्य विभाग को संभाल पाएंगे। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लाचार हो चुकी है। आलम यह है कि संथाल परगना के तमाम मरीज झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब निर्भर नहीं हैं। यहाँ के सभी मरीज आज अपना इलाज करवाने पश्चिम बंगाल जाते हैं। झारखंड सरकार आज स्वास्थ्य के मामले कोई सेवा नही दे पा रही है। उन्होंने कहा कि रिम्स 2 की बात हो रही है, जब पुराने रिम्स की व्यवस्था ही वह सुधार नहीं पा रहे हैं तो आखिर रिम्स 2 बना कर क्या करेंगे, वहां तो सिर्फ दलाली ही होगा।
इसके साथ ही उन्होंने मइयां सम्मान योजना को ठग योजना बताते हुए कहा कि एक तरफ मइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को पैसा दिया जा रहा है, तो वहीं, स्वास्थ्य विभाग के करीब 3 हजार 900 कर्माची को छह माह से तनख्वाह ही नही दिया गया है। सरकार के पास राशि तो है नही, पर तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड में खनिज संपदा की लूट मची हुई है,
बता दें कि बुधवार को सीता सोरेन धनबाद के कतरास स्थित श्यामडीह में आयोजित दुर्गा सोरेन सेना की स्थापना दिवस पर पहुंची थी, जहाँ उन्होंने संगठन के सदस्यों को संबोधित किया..
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

