सीता सोरेन का अपमान.. झारखंड सरकार की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल..अगर हेमंत सोरेन को शर्म है..तो मंत्री इरफान अंसारी को हटाएं: शिवराज

सीता सोरेन का अपमान.. झारखंड सरकार की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल..अगर हेमंत सोरेन को शर्म है..तो मंत्री इरफान अंसारी को हटाएं: शिवराज

रांची(RANCHI): कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर विवादित बयान को लेकर भाजपा आक्रामक है। रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बहन सीता सोरेन का अपमान हुआ है। उन्होंने झारखंड सरकार और मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान सरकार की महिला-विरोधी मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय सीता सोरेन भाजपा की सम्मानित नेता हैं, और उनका अपमान झामुमो सरकार के महिला-विरोधी रवैये को उजागर करता है..

गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीता सोरेन जी, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी, शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन हैं, उसी सरकार का एक मंत्री उनकी भाभी का अपमान कर रहा है।उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भाभी को मां का दर्जा दिया गया है। रामायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब सीता जी का अपहरण हुआ था, तब लक्ष्मण जी से पूछा गया था कि मां सीता क्या पहना था। इस पर लक्ष्मण जी ने कहा था कि उन्होंने मां सीता के पैरों के अलावा कभी उनका चेहरा भी नहीं देखा..

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं को यहां के लोग भली-भांति जानते हैं। जब सीता जी का अपमान हुआ था, तब लंका जली थी और रावण का अंत हुआ था। लेकिन झारखंड में हर दिन सीता का अपमान हो रहा है। चौहान ने आगे कहा कि झारखंड की जनता जानती है कि रावण कौन है और यहां की कानून-व्यवस्था कैसी है..

उन्होंने कहा कि राज्य में मां, बहनों और बेटियों का हर दिन अपमान हो रहा है। रुबिका और अंकिता जैसी लड़कियों के साथ हुई घटनाओं समेत राज्य में अब तक 7,400 दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया है, अगर हेमंत सोरेन में जरा भी शर्म है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन हेमंत सोरेन चुप बैठे हैं..

अगर वह अपनी भाभी मां के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते, तो झारखंड की मां, बहन और बेटियों की रक्षा कैसे करेंगे? ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सायबर क्राइम के खिलाफ तथ्य रखा, ताकि जनता साइबर क्राइम से बच सके। कई बार भोले-भाले लोग ठगे जाते हैं। प्रधानमंत्री जी के दिल की चिंता देखिए कि, वो स्वयं मन की बात के माध्यम से इसकी जानकारी दे रहे हैं। रूको सोचो और फिर एक्शन लो..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *