जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। प्रचार प्रसार में तेजी आई है। एमडी गठबंधन के इरफान अंसारी ने मीडिया को बताया है कि उनके पक्ष से तीन जगह पर हेमंत सोरेन और तीन ही जगह पर कल्पना सोरेन चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं एक विशाल चुनावी सभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे । ठीक इसके विपरीत बीजेपी उम्मीदवार सीता मुर्मू जनसंपर्क अभियान में जुटी है। उनका यह अभियान सुबह और शाम चल रहा है। इसमें खास बात यह है कि सुबह जब पशुधन चरने निकलता है। ठीक उसी वक्त बीत मुर्मू जनसंपर्क शुरू करती है। जो दोपहर तक चलता है। वहीं शाम को जब गाय, बैल भेंड़ चलकर वापस लौटने लगते हैं। तब फिर उनका जनसंपर्क अभियान शुरू होता है..
जो देर रात तक चलता है। इस दौरान वह ग्रामीणों के साथ अपनी परंपरा के अनुसार नाचते गाते गांव में प्रवेश करती है। जहां हर उम्र के लोगों से मिल रही है। जहां नन्हें बच्चों के साथ जगह जगह आनंदित हो रही है। अपने संबोधन में सीता मुर्मू इरफान अंसारी के रिजेक्टेड माल की चर्चा जरूर करती है। बरसा होने पर वह अपनी लक्जरी गाड़ी में नहीं बैठती है। वह अपने आदिवासी बहनों के साथ गांव की कुल्लही पानी रुकने का इंतजार कर रही है। इस दौरान वह उनकी खुशियां एवं परेशानियों की चर्चा कर रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव के वक्त दिसमगुरू की बड़ी पुत्रबहु जनसंपर्क नहीं कर सकी थी। जिसका उन्हें मलाल है..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट