सिंदरी (DHANBAD): सीपीएम के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव,राज्य सभा के सांसद सीताराम येचुरी की प्रथम पुण्य तिथि पर सीपीएम की तरफ से रांगामाटी कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
विचार गोष्ठी में सिंदरी लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि सीताराम येचुरी का असमय निधन से भारत के कम्युनिस्ट आंदोलन और राजनीति को गहरा आघात लगा है । येचुरी छात्र जीवन से ही मार्क्सवादी चिंतक बन गए थे । वे अपने जीवन काल में एक शिक्षक,लेखक,स्तंभकार,राजनेता ,और राज्य सभा सांसद के रुप में काफी सफल रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंटू चटर्जी ने किया । इस अवसर पर गौतम प्रसाद,सूर्य कुमार सिंह,आनंद मंडल,सविता देवी ,राम लायक राम ने भी अपने विचार रखे ।
NEWSANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

