रांची(RANCHI):झारखंड में महिला आयोग और अनुसूचित जाति (एससी) आयोग के अध्यक्ष और सदस्य के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। समाज कल्याण विभाग ने नियुक्ति से संबंधित फाइलें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भेजीं हैं। सीएम कार्यालय फाइलों को नाम जोड़कर वापस विभागों को भेजेगा, उसके बाद पदाधिकारियों के नाम अधिसूचित किए जाएंगे। दोनों आयोगों के महत्वपूर्ण पद काफी समय से खाली हैं, जिससे मामलों की सुनवाई रुकी हुई है। महिला आयोग की निष्क्रियता के कारण घरेलू हिंसा, दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह, एससी आयोग के पद खाली होने से दलितों से जुड़े उत्पीड़न के मामलों में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

