सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मेयर संजीव सिंह को दी बधाई…

सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मेयर संजीव सिंह को दी बधाई…

धनबाद(DHANBAD): भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने धनबाद के नव नियुक्त मेयर संजीव सिंह और झरिया की विधायक रागिनी सिंह से मुलाकात की।
इस बैठक में धनबाद के निरंतर विकास और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सीएमडी ने स्थानीय प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र के सतत विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि कंपनी क्षेत्रीय विकास में निकट समन्वय बनाए रखते हुए योगदान देती रहेगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *