सीआईएसएफ छापेमारी कर किया लूटन का किला ध्वस्त 40 टन कोयला जब्त…

सीआईएसएफ छापेमारी कर किया लूटन का किला ध्वस्त 40 टन कोयला जब्त…

धनबाद(DHANBAD):जोडापोखर थाना क्षेत्र के लोदना क्षेत्र अंतर्गत भुलन बरारी लालपुल के समीप इट्ट भठ्ठा के समीप सीआईएस एफ – छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। छापेमारी के दौरान टीम ने जोडापोखर पुलिस को छापेमारी से अलग रखा गया।छापेमारी का नेतृत्व कंपनी कमांडेंट विवेका नंद चौधरी ने किया। जब्त कोयले को टीम ने लोदना बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया । जानकारी के अनुसार धनसार थाना क्षेत्र के रहने वाले लूटन द्वारा कुछ दिनों से उक्त स्थल पर अवैध कोयला खनन कार्य स्थानीय नेहाल, जगदीश, अमन सहित एक दर्जन युवाओं के माध्यम से कोयला खनन ला कार्य किया जा रहा था।

जिसकी सूचना चौधरी को मिली। मिलने के साथ अपने टीम के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की। छापेमारी में करीब 8 सौ प्लास्टिक का बोरी में भरा करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

सफेद पोस लूटन बना तस्कर का शागीर्दः जानकारी के अनुसार धनसार थाना क्षेत्र के रहने वाले लूटन नाम का व्यक्ति भुलन (लाल पुल के पास इटू भट्ठा के पास) चल रहे अवैध कोयला धंधा का शार्गीद बना हुआ है। जिसके सह पर विगत एक माह से उक्त स्थल पर कोयला का अवैध धंधा फल फुल रहा है।

दो प्रभावशाली परिवार समर्थक,

एक साथः झरिया के दो प्रभाव शाली परिय के डीगवाडीह क्षेत्र के रहने वाले दो दर्जन समर्थक एक साथ होकर कोयला तस्करी का अवैध धंधा को अंजाम देने में जुटे हुए है। जिन्हें अपने अपने आकाओं का समर्थन लेने में कामयाब हुए थे। किसी किमत पर नहीं होगा अवैध कारोबारः इस दौरान सीआईएस एफ कमांडर विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि गुप्त सुचना आधार पर छापेमारी किया गया। जहां कि कोयला का अवैध धंधा होने का सबूत मिला। बोरी में भरा कोयला जब्त किया गया है। किसी कीमत पर अवैध कारोबार नहीं चलने देगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *