सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप…

सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप…

पटना(PATNA) : पटना सिविल कोर्ट में सोमवार सुबह एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गये संदेश में कोर्ट परिसर में RDX और IED लगाये जाने का दावा किया गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। धमकी मिलते ही पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। न्यायाधीशों, कर्मचारियों, वकीलों और वादकारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और कोर्ट के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिये गये। मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ईमेल भेजने वाले ने खुद को अरुण कुमार बताते हुये एलटीटीई का सदस्य होने का दावा किया है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे को संदिग्ध मान रही हैं। एहतियात के तौर पर पटना सिटी व्यवहार न्यायालय को भी खाली कराया गया और वहां भी तलाशी ली गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना सिविल कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, जो बाद में अफवाह साबित हुई थी। फिलहाल साइबर सेल ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी है। सुरक्षा जांच पूरी होने तक कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही प्रभावित रही और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *