सियालगुदरी में खुला धान क्रय केंद्र, विधायक राज सिन्हा ने किया….

सियालगुदरी में खुला धान क्रय केंद्र, विधायक राज सिन्हा ने किया….

पुटकी(PUTKI): पुटकी पुराना पंचायत भवन के पास खुले पुटकी पेक्स धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सोमवार को भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा नें फीता काटकर किया..

मौके पर सिन्हा नें कहा की माइनिंग क्षेत्र होने के कारण पैदावार कम हुई है, पुटकी पेक्स में धान खरीद करने का लक्ष्य 1 हजार क्विंटल है। साथ ही उन्होंने जर्ज़र धान गोदाम को रिपेरिंग करने की मांग सरकार से किया है। पुटकी पैक्स अध्यक्ष मुकुटधारी सिंह उर्फ़ मंटू चौधरी ने कहा कि इस वर्ष प्रति क्विंटल धान के लिए किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 300 रूपया एवं राज्य सरकार बोनस 100 रूपया के साथ कुल 2 हजार 400 रूपया भुगतान किया जायेगा। साथ ही सभी किसानों को बिचौलियों के पास धान नहीं बेचने का अपील किया है..

मौके पर रमेश कुमार सिंह, मनोज सिंह ( दोनों मुखिया ), सियालगुदरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विकास चौधरी, योगेन्द्र दास,दिपक सिंह चौधरी(दोनों पूर्व मुखिया), प्रबंधक महादेव सिंह चौधरी, गणेश लाल गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, मंतोष ओझा, दिनेश दास,वशिष्ठ सिंह चौधरी, गौतम महतो, महेश महतो, अमलेश्वर महतो,आनन्द सिंह चौधरी आदि..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *