सिमेवा के जोनल महामंत्री को दी गई भावभिनी विदाई…

सिमेवा के जोनल महामंत्री को दी गई भावभिनी विदाई…

झरिया(JHARIA): बीसीसीएल में काम करने वाले मजदूर भाग्यशाली है, क्यों की उनके परिवार को भी लाभ मिलता है। उक्त बातें सीमेवा के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह एवं आदित्यनाथ झा ने कुइयां सात नंबर बिजली घर स्थित संगठन के जोनल महामंत्री आदित्यनाथ झा के सेवानिवृत के पश्चात संगठन की ओर से सम्मान सह स्वागत समारोह में कहीं। वर्तमान में एमडीओ मोड की स्थिति से मजदूर ही नहीं अधिकारी के ऊपर भी अस्तित्व बचाने का संकट मंडराने लगा है। इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने प्रबंधन से मेंन पावर बजट के अनुसार पदोन्नति करने की मांगों पर कहा कि वर्षों से एक हीं पद पर मजदूर काम कर रहे हैं, लेकिन पदोन्नति नहीं हो रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंहा ने किया व संचालन बरिष्ठ नेता बुद्धू यादव द्वारा की गई। अनिल कुमार सिंहा परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह एवं संगठन के लोग बीसीसीएल के जोनल महामंत्री आदित्यनाथ झा को अंग वस्त्र फूल माला आदि देकर सम्मानित की गई। काम के साथ-साथ संगठन में सक्रिय भूमिका की लोंगों ने भुरी भुरी प्रसंशा की।

मौके पर एपीएम अभिषेक राय परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह उप महाप्रबंधक टी पासवान के अलावे संगठन के भगवान प्रसाद नोनिया, कारू दास, आलोक सिंह, कैलाश सिंह, रणजीत सिंह, परमहंस सक्सेना, दिलीप बाउरी, मनोज निषाद, गोकुल साव, विनय सिंह, दीनानाथ बेलदार, बलराम, सतनारायण साहू, प्रदीप कुमार पासवान आदि उपस्थित थें।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *