UP(यूपी) : पड़ोस में रहनेवाले एक सिपाही की करतूत से तंग आकर 16 साल की एक लड़की ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान देने की कोशिश की। जिसने जिंदगी की किताब में अभी नाम लिखना ही शुरू किया था, अब वो अस्पताल की सफेद चादर पर दर्द से करवटें बदल रही है। लड़की की रीढ़ की हड्डी, सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं हैं। डॉक्टरों का कहना है, “हमें अब दुआ की जरूरत है।” डायल-112 में तैनात सिपाही मुकेश यादव पर इल्जाम है कि वो पड़ोसी होने का फायदा उठाकर किशोरी से छेड़छाड़ करता रहा। लड़की के पिता ने मीडिया से कहा “वो रक्षक था, पर मेरी बेटी की मासूमियत को निगल गया।” ACP विनय द्विवेदी ने मीडिया से कहा, “हमने सिपाही के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।” ये सनसनीखेज वारदात यूपी की राजधानी लखनऊ के BBD थाना क्षेत्र के तारा का पुरवा गांव की है।
NEWSANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट

