धनबाद(SINDARI): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिन्दरी शहरपुरा शिव मंदिर के प्रांगण में लगभग 60 फिट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है जो बन कर तैयार हो चुका है..
मंदिर कमेटी के दिनेश सिंह ने बताया कि शनिवार को संध्या समय रावण दहन किया जाएगा इसके पूर्व राम लक्ष्मण की झलकियां निकाली जाएगी विभिन्न अखाड़ा दल भी जुलूस के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचेंगे आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े के गुंजायमान वातावरण में रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा
NEWSANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

