SINDRI: गुरुचरण सिंह के पुत्र अरविंदर सिंह के इलाज के लिए मदद की गुहार..

SINDRI: गुरुचरण सिंह के पुत्र अरविंदर सिंह के इलाज के लिए मदद की गुहार..


सिन्दरी, धनबाद (SINDRI,DHANBAD) || सिन्दरी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सिन्दरी निवासी सरदार गुरु चरण सिंह के पुत्र तथा एफ सी आई एल के वी एस एस इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह के भतीजे अरविंदर सिंह का इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल मुम्बई में चल रहा है चिकित्सकों ने अरविंदर सिंह के जीभ में कैंसर की बिमारी बताया है।इसको लेकर सेवा सिंह ने आम नागरिको से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने सरदार गुरुचरण सिंह को साधारण परिवार का सदस्य बताते हुए इस असाध्य रोग कैंसर जैसे बिमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने आर्थिक मदद हेतु बैंक एकाउंट और क्यू आर कोड भी सोसल मीडिया पर पोस्ट किया है।


साथ ही अरविंदर सिंह के इलाज के लिए सिन्दरी चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने संगठनों के साथ साथ धनबाद चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यों एवं आम नागरिकों से भी आर्थिक मदद करने की अपील की है।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *