सिन्दरी, धनबाद। सिन्दरी गौशाला स्थित नुतनडीह बस्ती में दो दिन से विधुत और पानी नहीं रहने के कारण सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने समाज सेविका श्री मति सावित्री पांडे के नेतृत्व में गौशाला स्थित झारखंड विधुत वितरण निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और तुरन्त विधुत बहाल करने की मांग किया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि लगातार तीन ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है फिर भी विधुत के कारण लोग परेशान हैं।
कार्यालय में उपस्थित कर्मियों ने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता किया अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश दिया उसके बाद पूराने ट्रांसफार्मर को हटाया गया और धनबाद से नया ट्रांसफार्मर लगाए गए जो आज उसे चार्ज किया जाएगा फिर कल से विधुत बहाल हो सकेगा।
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।