सिन्दरी, (SINDRI)धनबाद ।30 सितम्बर सोमवार को सिन्दरी के विरसा समिति परिसर मे भाकपा माले की एक अहम बैठक कामरेड अमर सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। संचालन सुधीर महतो ने किया। इस बैठक मे आगामी विधान सभा चुनाव देखते हुए 2 अक्टूबर 2024को बरवाअड्डा मे कार्यकर्ता सम्मेलन और 9 अक्टूबर 2024 को परसवनिया मे क्रान्तिकारी साथी कामरेड जनार्दन हरिजन के पूण्य दिवस को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माले नेता और राजकीय कमिटि सदस्य कामरेड चन्द्रदेव महतो ने कहा कि “आगामी विधान सभा चुनाव की चुनौती को कार्यक्रम आयोजित कर गांव और शहर के गली मोहल्ले मे जाकर जन जागरण किया जायगा।2 अक्टूबर 2024को बरवाअड्डा मे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है और 9/10/2024 को क्रान्तिकारी साथी कामरेड जनार्दन हरिजन की पूण्य दिवस को स्मृति दिवस के रूप मे याद किया जायेगा।
दोनो कार्यक्रम चुनाव के मंजिल तक पहुंचने का अहम आयोजन है।हमलोगो को मुस्तैदी से कार्यक्रम को सफल करने मे लग जाना चाहिए। “बैठक मे निम्नलिखित साथियो ने उपस्थिति दर्ज किये:-कामरेड कार्तिक प्रसाद, सुरेश प्रसाद (राजकीय सदस्य),बरिष्ट साथी नुकूल सिंह, कृष्णा महतो, विरिन्चि महतो, दशरथ ठाकुर, सहदेव सिंह, विमल रवानी, सुभाष मंडल, मंगल महतो, राजा राम रजक (मुखिया)राजू रजक, अजीत मंडल, जितू सिंह राजू वाउरी सहित अनेको साथियो ने भागीदारी सुनिश्चित किये।
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।