सिद्धार्थ–कियारा की दुनिया में खिला नन्हा फूल…

सिद्धार्थ–कियारा की दुनिया में खिला नन्हा फूल…

मुंबई की चकाचौंध और फिल्मी परदे के बीच, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जिंदगी में अब एक नया किरदार जुड़ गया है, उनकी नन्ही परी। बेटी के आने से दोनों की दुनिया ही बदल गई है। कपिल शर्मा के शो में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुस्कुराते हुये कहा, “पूरा शेड्यूल बदल गया है। चाहे खाने-पीने का ध्यान रखना हो, या रात भर जागकर नन्ही परी को सुलाना हो, सबकुछ नया है। दो-तीन बार फीड कराना होता है और मैं बस कियारा के सामने खड़ा सपोर्टिंग एक्टर की तरह सब देखता हूं।”

डायपर भी बदलते हैं सिद्धार्थ
जज अर्चना पूरन सिंह के सवाल पर सिद्धार्थ ने हंसते हुये राज खोला “हां, डायपर बदला है!” यह जवाब सुनकर पूरे सेट पर तालियों और हंसी की गूंज फैल गई। साफ है कि सिद्धार्थ पिता की हर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी बीच, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को रिलीज हुई। फिल्म में सिद्धार्थ उत्तर भारत के ‘परम’ बने हैं और जाह्नवी दक्षिण भारत की ‘सुंदरी’। दोनों की मुलाकात, प्यार और जुदाई की दास्तां इस फिल्म में परदे पर दिखाई देगी.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *