सिटी सेंटर चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर रोज ऐट रोड कार्यक्रम चलाया गया…

सिटी सेंटर चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर रोज ऐट रोड कार्यक्रम चलाया गया…

धनबाद(DHANBAD): जिला परिवहन पदाधिकारी धनबाद दिवाकर सी द्विवेदी तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविंद कुमार, के नेतृत्व में जिला के सिटी सेंटर चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर रोज ऐट रोड कार्यक्रम चलाया गया जिसमें यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को माला पहनाकर तथा गुलाब देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई ..

साथ हीं साथ अनुरोध किया गया कि स्वयं भी यातायात के नियमों का पालन करें तथा अपने जान पहचान के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, क्योंकि जरूरी नहीं है कि सड़क दुर्घटना आपकी गलती से ही हो l साथ हीं आगे चलने वाली वाहनों से उचित दूरी बनाकर वाहन चलाएं..

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप MVI अभय कुमार,MVI शुभम कुमार,MVI हरीश कुमार,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार तथा आई टी असिस्टेंट देवेन्द्र कुमार शामिल थे..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *