सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सिंदरी गौशाला ओ पी का किया निरीक्षण,जन सुरक्षा और गशती पर दिया निर्देश…

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सिंदरी गौशाला ओ पी का किया निरीक्षण,जन सुरक्षा और गशती पर दिया निर्देश…

धनबाद(SINDRI): धनबाद जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर सिटी एस पी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सिंदरी गौशाला ओ पी का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने थाना परिसर की स्वच्छता अभिलेखों के संरक्षण लंबित मामलों की प्रगति तथा समग्र विधि व्यवस्था की गहन समीक्षा की ।
निरिक्षण के क्रम में सिटी एसपी ने पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने ने कहा कि जनता से जुड़े प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति को कायम रखने हेतु गशती अभियान को और मजबूत बनाया जाए।एस पी ने कहा कि पुलिस का मुख्य प्राथमिकता है नागरिकों की सुरक्षा प्रदान करना।अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाना यह मूल उद्देश्य है।

निरिक्षण के अवसर पर सिंदरी एस डी पी ओ आषुतोष कुमार सत्यम, सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, गौशाला ओ पी प्रभारी रवि कुमार सिंह, सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार एवं बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *