बर्दवान(BENGAL): हावड़ा डिविजन के बर्दवान रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफॉर्म से गुरुवार को 22 किलो गांजा समेत तीन तस्करों को सीआईबी और बर्दवान आरपीएफ पोस्ट ने गिरफ्तार किया है. बर्दवान आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 13148 डाउन उत्तर बंग एक्सप्रेस ट्रेन से 21 किलो 930 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. इस घटना में दो युवतियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि दो बैग में तीन पैकेट में समस्त गांजा बरामद किया गया है. गांजा का बाजार कीमत करीब दो लाख 13 हजार 310 रुपए मूल्य आंका गया है.सीआईबी के पास गुप्त सूचना थी कि उक्त ट्रेन से एक युवक और दो युवती एक शिशु के साथ इन गांजा के साथ ट्रेन में सवार है. रात सवा दो बजे ट्रेन के बर्दवान रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद सीआईबी निरीक्षक रजत रंजन और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर गांजा समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया .गिरफ्तार आरोपियों का नाम चंदन सरकार (24) सोमी दे राय (18) तथा नेहा दे (22) है. चंदन कुच बिहार के सिताई थाना के सिंघी मारा इलाके का रहने वाला है जबकि दोनों युवतियां जलपाईगुड़ी भक्ति नगर थाना के सूर्यसेन कॉलोनी की रहने वाली है. इन सभी के खिलाफ NDPS act 1985 section 50 धारा के तहत मामला दायर किया गया है. आरोपियों को बर्दवान जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया.
NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

