सिंदरी MLA बबलू महतो के भाई डॉ. बुद्धदेव महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर..

सिंदरी MLA बबलू महतो के भाई डॉ. बुद्धदेव महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर..

धनबाद (SINDRI) : सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के छोटे पुत्र एवं वर्तमान सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के भाई डॉ. बुद्धदेव महतो का आज सुबह रांची में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

डॉ. बुद्धदेव महतो 44 वर्ष के थे और हजारीबाग टेक्निकल यूनिवर्सिटी में व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनका अंतिम संस्कार आज संध्या 4 बजे सरसाकुडी घाट, बलियापुर में किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *