सिंदरी हर्ल के तानाशाही रवैये के विरूद्ध मे चक्का जाम होगा:असंगठित मजदूर मोर्चा…

सिंदरी हर्ल के तानाशाही रवैये के विरूद्ध मे चक्का जाम होगा:असंगठित मजदूर मोर्चा…

धनबाद(DHANBAD): सिंदरी में असंगठित मजदूर मोर्चा के तत्वावधान मे एक अहम बैठक यू पी एन संख्वार की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

केन्द्रीय महामंत्री नितायी महतो ने अपने आक्रोशित संदेश मे बोले कि सिंदरी हर्ल के वरिष्ठ मानव संसाधन पदाधिकारी वाइस प्रेसिडेंट को गुमराह करते है न किसी से मिलने देते है न वार्ता करने देते है सिर्फ अपने चहेते के प्रति समर्पित है जो दुर्भाग्यपूर्ण है ।

इनके अडियल रवैये से त्रस्त होकर असंगठित मजदूर मोर्चा को आन्दोलन मे उतरना पड़ेगा।
हर्ल के मजदूरो का शोषण हर्ल प्रबंधन के संरक्षण मे किया जाता है।
सी एस आर फण्ड से कोई सामाजिक सरंक्षण का कार्य नही किया जाता जिसकी सूचना उर्वरक रासायन मंत्रालय को अवगत कराया जायगा।

उपस्थित मजदूरो ने अपने दुखों का व्याख्यान किये।
आन्दोलन की तारीख केन्द्रीय अध्यक्ष अरूप चटर्जी और उपाध्यक्ष विधायक चन्द्रदेव महतो से मिलकर तैय किया जायेगा। कार्यक्रम के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में साखा अध्यक्ष बाबु राजा चन्द्र प्रकाश के साथ सुरेश प्रसाद रोबिन कुमार चटर्जी दिनेश महतो राजीव सिंह सोनू कुमार सुरभी टुडू रोहित कुमार राजकुमार मरांडी सबीर टुडू आकाश मंडल कृष्ण दीपू यादव सूरज इत्यादि लोग उपस्थित थे।


NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *