धनबाद(SINDRI): हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल), सिंदरी इकाई के प्रबंध निदेशक डॉ. एस.पी. मोहंती ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि विजिलेंस विभाग द्वारा हर्ल को एक विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। रिपोर्ट में कंपनी से जुड़े कुछ मामलों की जांच कर निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं, जिसे कंपनी प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।
डॉ. मोहंती ने कहा कि हर्ल प्रबंधन पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक कार्य संस्कृति को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विजिलेंस रिपोर्ट में जो बिंदु सामने आए हैं, उन पर पूरी सतर्कता से कार्रवाई की जाएगी और यदि कहीं कोई गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्ल सिंदरी के वाइस प्रेसिडेंट गौतम मांझी, सीनियर एचआर अधिकारी विक्रांत कुमार और मैनेजर एचआर आशुतोष चंदन भी उपस्थित थे। उन्होंने भी कंपनी की ओर से विजिलेंस रिपोर्ट पर सहयोग और आवश्यक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
डॉ. मोहंती ने आगे कहायूरिया का उत्पादन काफी अच्छा हुआ है एवं इनर्जी लॉस भी कम हुआ है।
हर्ल देश की एक महत्वपूर्ण उर्वरक कंपनी है और इसके कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कंपनी जनहित और कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती रहेगी।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

