सिंदरी सेन्ट्रल स्पोर्ट्स ग्राउंड (कल्याण केन्द्र ) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में एफ सी आई एल के ओ एस डी सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने झंडोत्तोलन किया…

सिंदरी सेन्ट्रल स्पोर्ट्स ग्राउंड (कल्याण केन्द्र ) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में एफ सी आई एल के ओ एस डी सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने झंडोत्तोलन किया…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी सेन्ट्रल स्पोर्ट्स ग्राउंड (कल्याण केन्द्र ) में 26जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में एफ सी आई एल के ओ एस डी सुरेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप झंडोत्तोलन किया।
सिंदरी सेन्ट्रल स्पोर्ट्स ग्राउंड (कल्याण केन्द्र ) में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कई दिनों से परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा था। इस बार भी सिंदरी में एफ सी आई एल के ओ एस डी सुरेन्द्र सिंह शेखावत दिल्ली से सिंदरी पहुंच कर मुख्य अतिथि के रूप में झंडोत्तोलन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन भाषण में कहा कि आज पूरा भारत 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है हमें भी सौभाग्य मिला है कि आप लोगों के साथ यहां मिल कर गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे हैं। उन्होंने ने कहा “यही आगाज है मेरा यही अंजाम होना चाहिए ,वतन पे मर मिटने का सदा अरमान होना चाहिए,चाहे आप गीता पढ़ते हो या पढ़ते हो कुरान , हमारे सिने में सदा हिन्दुस्तान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानुन और सुरक्षा केवल दूसरे के लिए ही नहीं हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए। तभी हम भारत के अच्छे नागरिक कहला सकते हैं।
सिंदरी के आवास के विषय में उन्होंने कहा कि हमने फिर से मंत्रालय में लिज का प्रपोजल भेजा है आदेश आते हम चाहते हैं कि सभी सिंदरीवासी आवास लिज में ले सकें।
इस बार 26 जनवरी को कार्यक्रम में एफ सी आई के महाप्रबंधक विजय चौधरी, सम्पदा पदाधिकारी देव दास अधिकारी ,सुनिल सिंह परेड में एफ सी आई एल के सुरक्षा बल ,एफ सी आई एल में कार्यरत होमगार्ड के जवान, सिंदरी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे,डिनोबली स्कूल,डी ए वी स्कूल,मदर टेरेसा स्कूल के साथ साथ सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के बच्चों ने बैंड बाजा के टीम में भाग लिया ।झंडोत्तोलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान, सामूहिक आदिवासी नृत्य, सड़कों पर बेतहास हो रहे दुघर्टनाओं पर बच्चों द्वारा लघु नाटक नृत्य इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *