सिंदरी शहरपुरा बाजार में क्षतिग्रस्त बिजली खंभा बना खतरा, सीपीएम नेता ने चेताया…

सिंदरी शहरपुरा बाजार में क्षतिग्रस्त बिजली खंभा बना खतरा, सीपीएम नेता ने चेताया…

सिंदरी(SINDRI):सिंदरी के शहरपुरा बाजार स्थित भूंजा मोड़ पर एक सीमेंट का बिजली खंभा कई महीनों से क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है। जानकारी के अनुसार यह खंभा बीच से टूट चुका है और किसी भी समय गिर सकता है, बावजूद इसके इससे विद्युत आपूर्ति अब भी जारी है, जो कि एक गंभीर सुरक्षा जोखिम है।

स्थानीय लोगों द्वारा कई बार बिजली विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में बढ़ती आवाजाही और भीड़भाड़ को देखते हुए यह खंभा लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।

सीपीएम के सिंदरी-बलियापुर लोकल कमिटी सचिव विकास कुमार ठाकुर ने इस विषय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“बिजली विभाग शहर में नई-नई खंभे लगा रही है, लेकिन जो टूट चुके और सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्थिति में हैं, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि यह खंभा भीड़ पर गिरा, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।”

ठाकुर ने आगे कहा कि नगर निगम के सहायक प्रशासक, सिंदरी चैंबर के नेतृत्व और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेना चाहिए और जल्द से जल्द खंभे को बदला जाना चाहिए।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द उचित कदम उठाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *