सिंदरी(SINDRI): बुधवार को रेलवे डीआरएम के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने कहा कि डीआर एम ने धनबाद महापौर एवं झरिया विधायक के सम्मान को षड्यंत्र के तहत ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। जनप्रतिनिधियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव या साजिश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ने धनबाद के महापौर संजीव सिंह को आमंत्रण भेजा था, लेकिन ऐन मौके पर आमंत्रण को रद्द कर दिया। जो प्रोटोकॉल के तहत गलत है। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। पुतला दहन के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

