सिंदरी विधायक ने बलियापुर में नवनिर्मित थाना का किया उद्घाटन…

सिंदरी विधायक ने बलियापुर में नवनिर्मित थाना का किया उद्घाटन…

बलियापुर(DHANBAD): बलियापुर थाना में नवनिर्मित थाना का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया। उन्होंने कहा कि बलियापुर थाना में संसाधन के कमी होने के बाबजूद पुलिस ने बखूबी काम किया है। अपराधियों को बढ़ावा नहीं दिया। बहुत सारे ऐसे समस्याएं हैं जिसे मिलजुलकर समाधान करने की जरूरत है। किसी प्रकार का माहौल खराब न हो भाईचारा कायम रखना जरूरी है। डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के समक्ष तमाम चुनौतियां हैं। पुलिस व आम जनता के परस्पर सहयोग से ही समस्याओं का समाधान होगा। एसएसपी एचपी जनार्दन ने कहा कि छोटे छोटे झगड़ों का निपटारा गांव में ही होना चाहिए। अपने बच्चों बेहतर संस्कार दे। नए सोच नए उमंग के साथ आगे बढ़े। मौके पर सीटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी शंकर कामती, डीएसपी आशुतोष सत्यम, डीएसपी मशूद आलम, सिंदरी इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत, भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, बीडीओ प्रभाष चन्द्र दास, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, सीआई नेहा सिंह, थाना प्रभारी आशीष भारती, मनोज दे, दिनेश सिंह, बेंगू ठाकुर, मुखिया गणेश महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, संजीत गोराई, अल्पना मुखर्जी, कुलदीप अग्रवाल, मिट्ठू सरिया, हैदर अली, राजेंद्र किस्कू, समीर कुमार मुर्मू, ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, शैलेन मंडल, बबीता शर्मा, सुनीता निषाद, बीडी महतो, शकील अंसारी, अनवर अली खान, मुस्ताक आलम, हलधर मोदक, विजय रजक, हीरालाल मोदक, मुकुल चंद्र रोहिदास, देवाशीष पांडेय, कृष्णा दा, शीतल दत्ता, विवेक रजक, रोहित महतो, ईदू अंसारी, शेख अमीर, इसराइल, मंटू रवानी, हरे कृष्ण रवानी, शेखर महतो आदि मौजूद थे। इस दौरान थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *