बलियापुर(SINDRI): “मानव जीवन में कर्म की प्रधानता सर्वोपरि है और विधाता के विधान के आगे हम सभी नतमस्तक हैं।” इसी भावना के साथ आज सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के छोटे पुत्र एवं सिंदरी विधायक माननीय चंद्रदेव महतो के भाई डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन के पश्चात अनिवार्य धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में ‘घाट पूजन’ (घाट उठाना) का कार्य संपन्न हुआ।
विगत 12 दिनों के कठिन ‘घाट पालने’ (शोक अवधि के नियमों का पालन) के उपरांत, आज विधायक महतो के पूरे परिवार ने सामूहिक रूप से गांव के तालाब पर पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से घाट उठाया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पितरों को तर्पण अर्पित किया।
पारंपरिक अनुष्ठान: 12 दिनों के कठोर नियमों के पश्चात आज परिवार ने शुद्धि कर्म की शुरुआत की।
परिवार की उपस्थिति: घाट पूजन में विधायक महतो, के पूरे परिवार के सदस्य एवं निकटतम संबंधी एवं समाज गांव और शुभचिंतक सम्मिलित हुए।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

