सिंदरी वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी साहेब राम हेंब्रम ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन…

सिंदरी वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी साहेब राम हेंब्रम ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन…

सिंदरी(SINDRI): नगर निकाय चुनाव का सरगर्मी काफी तेजी से बढ़ रहा है जैसे जैसे 23 फरवरी चुनाव की तिथि सामने आ रहा है महापौर और पार्षदो का प्रचार प्रसार बढता जा रहा है सभी लोग जनता के सेवा करने का हुंकार भर रहे हैं। वहीं कई प्रत्याशियों का चुनावी कार्यालय भी खुल रहा है। वार्ड 55 के पूर्व पार्षद रह चुके साहेब राम हेंब्रम जो पुनः इस बार भी पार्षद के लिए चुनाव मैदान में खड़े हैं। शनिवार को रांगामाटी पानी टंकी के समिप चुनावी कार्यालय का उद्घाटन साहेब राम हेंब्रम ने फिता काट कर किया।

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भी मुझे अपार जनसमर्थन मिल रहा है और हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा हम अपने वार्ड 55 के जनता की सेवा सच्चे मन से किया है और पुनः सेवा करने के लिए कार्य करेंगे। कार्यालय उदधाटन के अवसर पर आतिश कुमार सिन्हा,पिनटु राय नवीन रजक, डब्लु लाला, उमेश यादव,भाई दा, प्रशांत पंडित,राहूल सिंह,गौरव सिंह,बबलु दास, जितेंद्रर,बलराम के अलावा अनेकों लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *