सिंदरी(SINDRI): सिंदरी में 5 से 7 फरवरी तक रांगामाटी कालोनी स्थित हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 48 घंटे की अखंड हरी कीर्तन पाठका आयोजन किया गया जिसकी पूर्णाहुति शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना हवन और आरती कर पूजा संपन्न किया गया, कीर्तन मंडली उदय जी की टोली द्वारा 48 घंटे का अखंड हरी कीर्तन भक्ति भाव से भजन कीर्तन के साथ टोली द्वारा सम्पन्न किया गया, रांगामाटी एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थिति होकर पूजा अर्चना किया।आयोजन में पंडित प्रयाग नारायण पांडेय, व्यवस्थापक मदन कुमार चौधरी, कार्य कर्ता पवन कुमार चौधरी ,मोहन प्रसाद ,पवन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रवि,दीपक के अलावा अनेकों लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पूजा सम्पन्न के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

