धनबाद(SINDRI): 14 अप्रैल को कांग्रेस सेवा दल द्वारा रंगामाटी अम्बेडकर कॉलोनी
मैं बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर सर्व प्रथम बाबा साहेब के आदम कद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव पुरनेन्दु सिंह ने कहा की बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही वंचित एवं शोषित समाज को मुख्य धारा मैं लाकर समाज का विकास संभव है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंदरी नगर कांग्रेस सेवा दल मुख्य संघठक विजय कुमार राम,
नगर कांग्रेस महामंत्री सतेंद्र सिंह,यंग ब्रिगेड सेवादल सिंदरी विधानसभा प्रभारी नकुल कुमार वर्मा, सिंदरी नगर कांग्रेस युवा अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, ओम कुमार, टप्पू कुमार, मंटू कुमार, किशोर कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

