सिंदरी(SINDRI): ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नीलीस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में विद्यापति परिषद, सिंदरी में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन गणेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिया। समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है तथा पत्रकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। सम्मानित अतिथि पीडीआईएल के पूर्व महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं और उनके हित में कार्य करना सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर वार्ड 54 के नवनिर्वाचित पार्षद नीरज कुमार सिंह, महेंद्र पांडेय, विदेशी सिंह, ब्रजेश सिंह, नई पत्रवर्ता के प्रकाशक राजकिशोर सिन्हा, प्रशांत कुमार दूबे, रंजना शर्मा, अनिमा सिंह, अकरम रजा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, गीतांजलि श्रीवास्तव, रतन कुमार अग्रवाल, विजय ठाकुर एवं गणेश कुमार, को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कुलबीर सिंह, सुजीत सिन्हा, राजकुमार शर्मा इत्यादि लोग मौजूद थे।
सम्मानित व्यक्तियों ने आयोजन के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करता हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

