सिंदरी में हेमंत सोरेन ने की सभा बबलू महतो को जिताने की अपील….

सिंदरी में हेमंत सोरेन ने की सभा बबलू महतो को जिताने की  अपील….

धनबाद(SINDRI ): बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सिंदरी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए झारखंडी जोहार के साथ अपनी भाषण की शुरुआत की तथा चंद्रदेव महतो के पक्ष में वोट की अपील की तथा भाजपा पर जमकर हमला बोला। हेमंत सोरेन ने कहा कि उम्मीद के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था लेकिन भाजपा ने झारखंड को 20 साल पीछे ढकेल दिया..

कोरोना काल में भाजपा ने मजदूरों को सड़क पर छोड़ दिया लेकिन हमने झारखंड के लोगों के लिए गांव में गांव में खाने की व्यवस्था की अगले पांच सालों में सभी के खाते में एक एक लाख रूपया पहुंचा देंगे। सिंदरी को भाजपा के चंगुल से मुक्त करवाना है और इसे विकास के रास्ते पर ले के जाना है। भाजपा से मुक्ति ही सिंदरी के गौरव को लौटा सकता है।हेमन्त सोरेन ने कहा कि मेरे आंख, कान, नाक के तौर पर चन्द्रदेव महतो सिंदरी में काम करेंगे। हेमंत सोरेन ने ए के रॉय तथा विनोद बिहारी महतो को भी याद किया और कहा कि झारखंड इन दिग्गजों की धरती है और इनके सपनों का झारखंड बनाना हमारा कर्तव्य है..

भाकपा माले की तरफ से परिवर्तन पत्र (घोषणा पत्र) भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों से जारी करवाया गया। परिवर्तन 10 पन्नों के परिवर्तन पत्र में मुख्य तौर पर 10 और कुल 55 वादे जनता से किये गए हैं।सिंदरी से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नेता चंद्रदेव महतो ने कहा कि जनता को पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने परिवर्तन पत्र के माध्यम से सिंदरी को 5 साल में देश की मानचित्र पर स्थापित करने की बात कही। भाकपा माले ने बरवाअड्डा को प्रखंड, दामोदर नदी पर बैराज, GT रोड में ट्रॉमा सेंटर, बलियापुर में मॉडल स्कूल के स्थापना की बात कही है..

साथ ही माले के परिवर्तन पत्र में ग्राम सुराज पर बल दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की व्यवस्था को 100 दिन में ठीक करने गारंटी भी भाकपा माले की तरफ से दी गयी है।**दीपंकर भट्टाचार्य* ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री जो असम के लिए बोझ बन चुके हैं यहां आ कर झूठ और नफ़रत की खेती कर रहे हैं। अदाणी मॉडल देश भर में बेरोजगारी पैदा कर रहा है। लाल और हरे झंडे के मैत्री से झारखंड में भाजपा को शिकस्त दी जाएगी। सिंदरी के नौजवानों को रोज़गार नहीं मिल रहे हैं। झारखंड के संसाधनों को बाहर भेजा जा रहा है और यहां के लोगों को सिर्फ प्रदूषण मिल रहा है..

झारखंड में झूठ और नफ़रत की खेती अब नहीं चलेगी।सभा की अध्यक्षता भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य तथा पूर्व विधायक आनंद महतो ने किया तथा संचालन निताई महतो ने किया।झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम, राज्य सचिव मनोज भक्त, निताई महतो, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, जिप सदस्य लक्ष्मी मुर्मू , महावीर महतो, मुकेश सिंह, चंडी चरण देव, मोहम्मद एजाज, मोबीन अंसारी, हरि प्रसाद पप्पू, आनंदमयी पाल, रामू मंडल, दिलीप मिश्रा, ईदू अंसारी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, शीतल दत्ता, रोहित महतो, अभिनाश महतो रंजीत महतो सत्येंद्र महतो राजा राम रवानी ,विजय मंडल जयपाल महतो आमोद बावरी अनिल महतो विजय राम सहित अन्य कई इंडिया गठबंधन की वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *