सिंदरी में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का भव्य जनसंपर्क अभियान…

सिंदरी में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का भव्य जनसंपर्क अभियान…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का व्यापक जनसंपर्क एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू मैदान (सिंदरी) में आयोजित सभा के दौरान गौरव वश सहित स्थानीय समर्थकों ने संजीव सिंह का माल्यार्पण कर तलवार भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया तथा नगर के विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दिनभर चला जनसंपर्क अभियान
मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान दोपहर 1 बजे चासनाला क्षेत्र से शुरू हुआ। उन्होंने क्रमशः

सेल गेट (चासनाला), सेफ्टी ऑफिस, वर्कशॉप, चासनाला ग्राउंड, महासक्ति ग्राउंड, शिव शक्ति ग्राउंड, हेट कांड्रा बस्ती, कांड्रा दुर्गा मंदिर, कोल बोर्ड कॉलोनी, बाबा लोकनाथ मंदिर (पुराना फाड़ी), चूड़ी पट्टी, गौशाला बाजार, अटल चौक (माल्यार्पण), डोमगढ़ शिव मंदिर, डीवीसी कॉलोनी (छोटा डोमगढ़) और सिंदरी बस्ती का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया।

इसके बाद नेहरू मैदान, सिंदरी में जनसभा आयोजित हुई, जहां उन्होंने नागरिकों से विकास के मुद्दों पर सहयोग मांगा। जनसभा के उपरांत संजीव सिंह गुरुद्वारा भी पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

जनता से अपील
संजीव सिंह ने नगर निगम चुनाव में अपने चुनाव चिन्ह “ऊन व सिलाई मशीन (क्रम संख्या 28)” पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से धनबाद नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाया जाएगा।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *