सिंदरी(SINDRI): सिंदरी के स्थानीय रेस्तरां में सिंदरी फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप की महिलाओं ने होली मिलन समारोह काफी धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी सम्मिलित होकर सभी को अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
मौके पर, सिंदरी फ्रेंड्स फॉरएवर अध्यक्ष नीलम पाण्डेय, भाजपा नेत्री रंजना शर्मा, संगीता सिंह, आशा देवी, उमा शर्मा, प्रिती कुमारी, शंपा सील, चाइना पाल, प्रतिमा देवी उपस्थित थीं। तारा देवी ने कहा कि होली
आपसी प्रेम, सुख शांति का त्योहार होली, सबके लिए सुख और समृद्धि लेकर आए, ऐसी कामना करती हूँ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

