सिंदरी में भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ सिंदरी गुरुद्वारा में मनाया गया…

सिंदरी में भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ सिंदरी गुरुद्वारा में मनाया गया…

धनबाद(SINDRI):आज सिंदरी में भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की ओर से वीर बाल दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों के अद्भुत साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वीर बालकों का बलिदान भारतीय इतिहास में अमर है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बच्चों को देशभक्ति, साहस, संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।
इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर जी मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक माननीय शत्रुघ्न महतो जी, निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता जी,सिंदरी के प्रत्याशी श्रीमती तारा देवी जी, टुंडी के प्रत्याशी विकास महतो जी,जसप्रीत सिंह प्रधान सिंदरी गुरुद्वारा, मोहन कुंभकार कार्यक्रम प्रभारी, इंद्रजीत सिंह कार्यक्रम संयोजक सिंदरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता गणपति बाउरी ने किया,बलदेव महतो जी, मनोज मिश्रा, आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी, धरणीधर मंडल जी,इन्द्र मोहन सिंह,राघव तिवारी, विजय सिंह,विद्युत चक्रवर्त,संजय महतो,विजय नहा, अरविन्द सिंह,बृजेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह,अनिमा सिंह,गार्गी सिंह,रंजना शर्मा,विजय सिंह,राजेश चौधरी,धनंजय सिंह,गणेश सिंह,दिनेश सिंह एवं सभी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीर बालकों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *