सिंदरी में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा से गूंजा पूरा सिंदरी क्षेत्र…

सिंदरी में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा से गूंजा पूरा सिंदरी क्षेत्र…

धनबाद(SINDRI):बुधवार 13 अगस्त को सिंदरी मंडल भाजपा द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे सिंदरी को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा का शुभारंभ सिंदरी नेहरू मैदान से हुआ, जो बाजार भ्रमण करते हुए कोऑपरेटिव मोड़ होते हुए वीर बाबू कुंवर सिंह चौक तक पहुंची और पूरे सिंदरी में अद्भुत उत्साह का संचार किया।
इस गौरवपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता सिंदरी मंडल के सम्मानित अध्यक्ष अरविंद पाठक जी ने की।

यात्रा को भव्यता प्रदान करने हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे —
भाजपा नेत्री एवं सिंदरी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती तारा देवी,
प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्म जीत सिंह,
पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य धरणीधर मंडल , महामंत्री धनबाद जिला ग्रामीण मनोज मिश्रा ,वरिष्ठ नेता दीपक कुमार दीपू ,
शैलेश सिंह , जिला मंत्री प्रकाश बाउरी , विजय सिंह ,
सत्येंद्र सिंह , श्यामल , रवि कुमार शर्मा , मणि भूषण सिंह , बृजेश सिंह , दिनेश सिंह , इन्द्र मोहन सिंह , सुनील सिंह , धनंजय सिंह जी, श्री राघव तिवारी , राकेश तिवारी , गणपति बाउरी , संजय महतो , अरविंद खत्री , श्रीमती कमला देवी , मनबोध रवानी , अनिमा सिंह, चुमकी देवी, राजेश चौधरी, मुन्ना कुमार,अमित सिंह , अशोक मंडल ,रास बिहारी पाठक राजेश चौधरी,तापस वोड़ाल सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। भव्य तिरंगा यात्रा सिन्दरी शहरपुरा मार्केट, सूर्य देव सिंह चौक,मीलनमोड़, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए.

पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीत, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह पूर्वक भ्रमण,स्वागत किया, जिससे यह यात्रा एक जन-आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गई।

भाजपा सिंदरी मंडल ने संकल्प लिया कि हर घर तिरंगा लहराकर, हर दिल में राष्ट्रप्रेम की ज्योति जगाई जाएगी।
यह भव्य तिरंगा यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति और एकता का अनुपम संदेश बनकर इतिहास में दर्ज होगी।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *