सिंदरी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा…

सिंदरी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर 2 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो जय माता दी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर रोड बांध में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।

शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, आकर्षक झांकियां एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की।

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिससे पूरी यात्रा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

संगठन के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख पर्व है, जिसे हर वर्ष पूरे उत्साह, भक्ति और अनुशासन के साथ मनाया जाता है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से सोनू गिरी, सिंटू सिंह, अमन ठाकुर, रंजीत निषाद, नीरज गिरी, राजकुमार मिश्रा, धीरज (गोलू), विवेक आयाव, देव कम्कार एवं दीपक विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, तारा देवी, विजय सिंह (पार्षद), धीरज सिंह (प्रधान), जसप्रीत रेनो विंग की उप्पल मनजीत सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन ने पूरे सिंदरी क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया और सामाजिक एकता एवं धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *