धनबाद(SINDRI): सिंदरी में दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि का त्योहार काफी धूम धाम से मनाया जा रहा है। यहां विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक साज सजावट विद्युत की जगमगाती रौशनी में सुन्दर सुन्दर मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि का पर्व भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर मनाया जा रहा है। माता के भजन और गीतों से पूरा इलाका भक्ति मय बना हुआ है। माता के दर्शन पूजन के लिए पूजा पंडालों में नर,नारी, युवा, बच्चों की काफी भीड़ देखी जा रही है। रविवार सप्तमी से सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा जी की पूजा आराधना की जा रही है बुधवार को नवमी और वृहस्पतिवार को विजयदशमी को रावण दहन किया जाएगा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 60 फिट का रावण का पुतला सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर के प्रांगण में दहन किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरे जोर शोर से किया जा रहा है। सिंदरी में दुर्गा पूजा का पंडाल शहरपुरा सब्जी मार्केट, सेन्ट्रल दुर्गा पूजा, भीतर मार्केट, पूर्वांचल दुर्गा पूजा,डोमगढ शिव मंदिर,डीएल टु ,डी के फोर ,एन ए सी, रामकृष्ण मिशन, गौशाला, कांड्रा बाजार,बी आई टी, रोड़ा बांध, शहरपुरा शिव मंदिर,मनोहर टांड़, पश्चिमांचल,एस के फोर,ऐ सी सी,आर एम के फोर,जय माता दी मंदिर,आई एम टाइप प्रिंस क्लब, इत्यादि जगहों में भव्य आकर्षक पूजा मंडपों में मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है अनेकों पूजा पंडाल के आसपास विभिन्न प्रकार के दुकान, मिठाई,चाट, समोसे की दुकानें भी लगी है पूजा और नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन से लेकर सभी थानों के पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, के प्रति काफी मुस्तैद हैं। धनबाद जिला के पुलिस अधीक्षक स्वयं जिला में भ्रमण कर रहे हैं।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

