“सिंदरी में जल संकट पर जनता का फूटा गुस्सा… दो दिन से बाधित जलापूर्ति को लेकर सिन्दरी में निकली आक्रोश रैली”…

“सिंदरी में जल संकट पर जनता का फूटा गुस्सा… दो दिन से बाधित जलापूर्ति को लेकर सिन्दरी में निकली आक्रोश रैली”…

धनबाद(SINDRI):सिंदरी शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। हर्ल प्रबंधन द्वारा फिलहाल दिन भर में एक बार ही जलापूर्ति की जा रही है। वहीं, चहारदीवारी निर्माण के दौरान ठेकेदार एमएमजी ने पिछले दो दिनों में दो बार मुख्य पाइपलाइन तोड़ डाला, जिससे पूरे शहर में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रही। मुहल्ले के लोगों में पानी को लेकर हा हा कार मचा है,इसको लेकर स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और कुँवर सिंह चौक से कोऑपरेटिव मोड़ तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान “हर्ल प्रबंधन मुर्दाबाद”के नारेबाजी “जल विभाग होश में आओ” और “दो बार जलापूर्ति करो” जैसे नारे गूंजते रहे।
रैली का नेतृत्व रुपेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पहले एफसीआई प्रबंधन त्यौहारों में तीन बार जलापूर्ति करता था, लेकिन अब हर्ल प्रबंधन सिंदरी के राजस्व का फायदा उठाते हुए जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा।
इस विरोध रैली में सत्यदेव सिंह, समीर बाउरी, राजू पांडेय, नुनूलाल टुडू, लोगेन हेम्ब्रम, रोहित सिंह, मुकुल भगत, प्रभात श्रीवास्तव, अंकित कुमार, अमित यादव, सुमित शर्मा सहित दर्जनों स्थानीय लोग शामिल हुए।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *