सिंदरी में चार नाबालिग हिंदू लड़कियों के तस्करी का हुआ खुलासा…

सिंदरी में चार नाबालिग हिंदू लड़कियों के तस्करी का हुआ खुलासा…

चार मुस्लिम युवकों के खिलाफ परिजनों ने की पुलिस से शिकायत, लड़कियाँ को पुनः सोपी गई उनके परिजनों को।

धनबाद(SINDRI): सिंदरी में मुस्लमान लडकों के द्वारा चार नाबालिग हिंदू लड़कियों के तस्करी के मामले का उद्भेदन हुआ है। इस मामले में चारों नाबालिग युवतियों की घर वापसी करा दी गई है और परिजनों ने चारों मुस्लिम युवकों को पकड़कर लिखित शिकायत के साथ पुलिस के हवाले कर दिया है।
हिंदू नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि रविवार को मुस्लमान युवकों का एक गिरोह सिंदरी की चार नाबालिग हिंदू लड़कियों की तस्करी कर बाहर ले जाना चाह रहा था। मुस्लमान युवकों के गिरोह ने रविवार को ही संध्या लगभग सात बजे 2 हिंदू लडकियों को सिंदरी से पाथरडीह ले गया। पाथरडीह से दूसरा गिरोह झरिया ले गया। झरिया से तीसरा गिरोह धनबाद ले गया। सभी हिंदू नाबालिग लड़कियों को धनबाद में रखा गया था। इन दोनों लड़कियों की गायब की सूचना परिजनों ने बलियापुर पुलिस को दी। बलियापुर पुलिस की शुरू हुई खोजबीन में रेलवे जी आर पी पुलिस ने दोनों युवतियों को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों द्वारा पूछताछ में युवतियों ने बताया कि युवकों द्वारा उन्हें प्रेमजाल में फँसाकर ले जाया जा रहा था और उनदोनों के अलावा दो और लड़कियों को ले जाया गया था

परिजनों ने बताया कि दोनों युवतियों की निशानदेही पर उन्होंने दो मुस्लिम युवकों के द्वारा तस्करी कर ले जा रहे दोनों अन्य युवतियों को सिंदरी के ही दो मुस्लिम युवकों सोहैल अब्बास और मो अथसन अली के चंगुल से बचाया गया। उन दोनों मुस्लिम युवकों ने बताया कि सिंदरी का आयुष शेख और एक अन्य नाबालिग युवक इन चारों युवतियों को कुछ और लड़कियों के साथ पटना ले जाने की योजना थी।

तभी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने इस संबंध में बताया कि सुबह सुबह घटना की जानकारी बजरंग दल को हुई। बजरंग दल के युवकों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिजनों के साथ तस्करों के चंगुल से लड़कियों को मुक्त कराकर उनके परिजनो को सौंप दिया। बजरंग दल ने सिंदरी में हिंदू लडकियों के तस्करी में संलिप्त चारों मुस्लिम युवकों को धर दबोचा और सिंदरी पुलिस को सौंप दिया। मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि सभी नाबालिग लडकियों के पिता बलियापुर थाना में मामला दर्ज करवा रहे हैं। इस आधार पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने सभी युवकों व युवतियों के परिजनों से सघन पूछताछ की।
बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने बताया कि नाबालिग युवतियों के परिजनों की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। जाँच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *