धनबाद(SINDRI): जनवरी माह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है । गरीब गुरबे परिवारों को ठंड से खूद को बचाए रखना भी एक चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में झारखंड सरकार द्वारा ठंड से बचाव के लिए प्रत्येक अंचल में सीमित संख्या में कंबल उपलब्ध कराए गए हैं..
इसी क्रम में झरिया अंचल से वार्ड संख्या 54 में सिंदरी बस्ती तथा स्टेशन के पास जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गये । राजस्व कर्मचारी रमेश सिंह के देखरेख में कार्यक्रम किया गया। मौके पर रंजीत कुमार, सौरभ सिंह, दीनबंधु रजवार आदि उपस्थित थे..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

