सिंदरी में कांग्रेस के नव मनोनीत सिंदरी नगर अध्यक्ष का किया गया स्वागत अभिनंदन…

सिंदरी में कांग्रेस के नव मनोनीत सिंदरी नगर अध्यक्ष का किया गया स्वागत अभिनंदन…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी शहरपुरा स्थित इंटक कार्यालय में 29 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नव मनोनीत सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । 24 मार्च 2026 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा राज बिहारी यादव को सिंदरी नगर के अध्यक्ष मनोनीत किया गया था , जिसके उपरांत सिंदरी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह का माहौल बना और उसी उपलक्ष में आज सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहले मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर सिंदरी नगर भ्रमण किया एवं गुरुद्वारा के समीप सेवा दल के नकुल वर्मा ने अपने साथियों के साथ नए अध्यक्ष का स्वागत किया तदोपरांत इंटक कार्यालय में जिला महामंत्री सह पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल राज ने सभी कांग्रेसियों के साथ नव मनोनीत अध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं माला पहना कर अभिनंदन किया । मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित होकर नए अध्यक्ष को आशीर्वाद एवं आशीर्वचन दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव रविंद्र वर्मा,जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव एवं योगेंद्र सिंह योगी उपस्थित हुए एवं अपने संबोधन में उन लोगों ने कहा प्रदेश नेतृत्व में बहुत विचार कर इस जिम्मेदारी को राज बिहारी यादव को दिया गया है प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को पूर्ण भरोसा है कि इनके नेतृत्व में सिंदरी में संगठन पुनः काफी मजबूत होगा । अपने संबोधन में जिला महामंत्री एवं पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि राज बिहारी यादव के नेतृत्व में सिंदरी में सभी कांग्रेसी एकजुट होकर जनहित एवं संगठन हित में कार्य करेंगे । राज बिहारी यादव ने अपने संबोधन में सर्व प्रथम शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जिस उम्मीद से अध्यक्ष बनाया गया है उस पर पूर्ण रूप से खड़ा उतरूं, साथ ही साथ सिंदरी में सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों के मार्गदर्शन में युवाओं को साथ लेकर तमाम जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का प्रयास करूंगा। कार्यकताओं से अपील करते उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर आने वाले एक साल के अंदर हर बूथ पर कम से कम 20 नए कार्यकर्ता को हर हाल में पार्टी से जोड़ना है ताकि हम हर प्रकार से मज़बूत हो सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर सिंह यादव ने किया एवं संचालन विदेशी सिंह ने किया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र पांडेय, नरेंद्र शर्मा, विदेशी सिंह ,किशोर कुमार, शियाकांत दुबे, हरिश्चंद्र दुबे,प्रशांत दुबे, जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री दिलीप मिश्रा, राहुल राज,पूर्णेंदु सिंह, संग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह, समाजसेवी डी सी चौधरी,जिला कांग्रेस के सचिव सुखदेव हांसदा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु फिलिप्स, ओ बी सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष नारद यादव, सेवा दल के नगर अध्यक्ष नकुल वर्मा, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संतोष सिंह , सतेंद्र सिंह, सुबोध पांडे,ऋषि यादव, संजय राय,भास्कर झा,शैलेश पंडित, मुन्ना पांडे, मुन्ना यादव, अश्वनी मंडल, अजीत सिंह, मंजूर आलम ,रूपा देवी, सोमी प्रसाद, टुकू प्रधान, हीरालाल सोरेन समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *