सिंदरी(SINDRI): धनबाद जिला के सिंदरी शहरपुरा में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सिंदरी शिव मंदिर के समीप किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजतोलन किया। ध्वजारोहण से पूर्व वंदे मातरम् एवं ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान समाजसेवी पुरणेंदु सिंह सह कमिटी के सभी सदस्यों द्वारा किया गया, जिससे समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह, धनबाद जिला आमंत्रित सदस्य सह सलाहकार मनोज कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश शर्मा, रतन कुमार अग्रवाल, कुलवीर सिंह एवं राजकुमार शर्मा समाजसेवी पूर्व सैनिक सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी प्रशांत कुमार दुबे शामिल थे। मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका अहम है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं समाजसेवी मौजूद रहे। अंत में जिला संगठन सचिव विजय ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

