सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया…

सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शुक्रवार 13 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर और बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

मंच का संचालन डॉ. मनोज तिवारी ने किया, प्राचार्य डॉ के के पाठक ने अपने स्वागत भाषण से सभी का अभिनंदन करते हुए सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी में तीन विषयों वाणिज्य इतिहास एवं हिंदी में पी.जी. पाठ्यक्रम की शुरुआत पर हृदय से विधायक जी को आभार प्रकट किया।
उन्होंने छात्र-हित में घोषणा करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय में एक आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखेंगे। लाइब्रेरी के सुचारू संचालन के लिए उन्होंने dedicated स्टाफ (समर्पित कर्मचारी) देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी में जल्द ही b.ed की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी जिससे कि यहां के छात्र-छात्राओं को दूर दराज इलाके में जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही सिंदरी कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कॉलेज के पुराने गौरव को याद करते हुए कहा कि 1981 के समय से ही सिंदरी कॉलेज अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और आज पीजी कोर्स शुरू होना यहाँ की छात्राओं और छात्रों के लिए वरदान साबित होगा।

विधायक ने सिंदरी में महिला कॉलेज की शुरुआत के प्रस्ताव को रखने की भी बात कही और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में कॉलेज के संसाधनों को और बेहतर करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर नीतू गौरव कुमार के द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया । मौके पर राजा राम रजक, बब्लू महतो, मंगल महतो, दिनेश सिंह, राजीव मुखर्जी,विमल रवानी,गुरिंची महतो, सत्यदेव सिंह, रोहित महतो, चन्दन भूमिहार, विवेक महतो, गोपाल महतो,राजू बाउरी, एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *